Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSpecial Intensive Review Process for Voter List Enhancement in Dumriaganj
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर ग्रामीण उत्साहित

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर ग्रामीण उत्साहित

संक्षेप: Siddhart-nagar News - डुमरियागंज क्षेत्र के गांवों में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया चल रही है, जिसमें बूथ स्तरीय अधिकारी मतदाताओं को गणना पत्र वितरित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार करना है। ग्रामीणों में इस प्रक्रिया को लेकर उत्साह है और बीएलओ जरूरी जानकारी दे रहे हैं। आवेदन के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

Sun, 16 Nov 2025 02:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज,हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत हल्लौर, भटंगवा, अरनी, जखौली, जबजौवा आदि गांवों में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया इन दिनों तेजी से चल रही है। इस अभियान के तहत बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्र वितरित कर रहे हैं। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में सुधार, नए नाम जोड़ना, संशोधन और विलोपन करना है। एसआईआर आवेदन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिख रहा है। बीएलओ मतदाताओं को मतदाता सूची से संबंधित निर्वाचन आयोग के निर्देश वाली जरूरी जानकारी दे रहे हैं। हल्लौर के बीएलओ अमृतलाल, नसीबुल्लाह, भटंगवा जवाहरलाल, रेहाना खातून, जबजौवा अख्तर रज़ा, रोशन आरा, काजी जहीरूलहक आदि ने बताया कि वे प्रतिदिन क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का दौरा कर रहे हैं और पात्र मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय सीमा में आवेदन करें। ग्राम प्रधान हल्लौर ताकीब रिजवी, भटंगवा विष्णु श्रीवास्तव, अरनी सबा चौधरी, जखौली प्रधान प्रतिनिधि सरवर हुसैन,जबजौवा इमामुद्दीन आदि ने बताया कि एसआईआर की आवेदन प्रक्रिया को लेकर सदस्यों व बुद्धिजीवियों के जरिए गांव में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यहां लोगों को फॉर्म भरने और पूरी प्रक्रिया के बारे में गहनता से जानकारी दी जा रही है। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी बूथों पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई है। जहां पर कोई दिक्कत या अन्य कोई समस्या उत्पन्न हो वहां के लोग जारी हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें, बीएलओ को गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया गया है।