स्ट्रीट वेंडर के लिए एक माह का विशेष अभियान शुरू

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

नगर पालिका परिषद बांसी में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत विशेष अभियान शुरू हुआ है, जो 30 जून तक चलेगा। इसमे वेंडर्स को डिजिटल साक्षरता प्रदान करने और ऋण उपलब्ध कराने हेतु कार्यक्रम आयोजित होंगे। अधिशासी अधिकारी ने योजना को अंतिम छोर पर खड़े फुटपाथ दुकानदारों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू किया है।

स्ट्रीट वेंडर के लिए एक माह का विशेष अभियान शुरू

बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद बांसी में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत एक माह का विशेष अभियान शुरू हुआ है यह अभियान 30 जून तक चलेगा। इस अभियान के तहत तीन अलग-अलग स्तरों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के जरिए वेंडर्स को डिजिटल साक्षर बनाने से लेकर ऋण उपलब्ध कराने तक का काम किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि का दायरा बढ़ाने और अंतिम छोर पर खड़े फुटपाथ दुकानदारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नगर पालिका में विशेष अभियान का आगाज किया गया है।

इसके अंतर्गत नगर पालिका के स्तर पर लोक कल्याण मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्ट्रीट वेंडर्स और उनके परिवारों की सफलता की कहानियों व उपलब्धियों का उत्सव मनाया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी प्रेरित हो सकें।इसके अलावा नगर निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेले आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत बैंकर्स और स्ट्रीट वेंडर्स की बैठक होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत विशेष अभियान की शुरूआत की गई है। इसको लेकर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह वेंडर्स को डिजिटल लेनदेन के लिए प्रशिक्षित करें। स्ट्रीट वेंडर्स 30 जून तक चलने वाले इस अभियान में अपने नजदीकी नगर निकाय या संबंधित कैंप में पहुंचकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।