SP Leaders Organize PDA Program in Nibi Village Criticize BJP s Policies वर्तमान सरकार से जनता परेशान: उग्रसेन, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSP Leaders Organize PDA Program in Nibi Village Criticize BJP s Policies

वर्तमान सरकार से जनता परेशान: उग्रसेन

Siddhart-nagar News - शोहरतगढ़ के नीबी गांव में बुधवार को सपा नेताओं ने पीडीए कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की आलोचना की और कहा कि जनता परेशान है। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने 2027 विधानसभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थThu, 2 Oct 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
वर्तमान सरकार से जनता परेशान: उग्रसेन

शोहरतगढ़। क्षेत्र के नीबी गांव में बुधवार को सपाइयों ने पीडीए कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के संदेश व पार्टी की नीतियों को जनता के बीच साझा किया गया। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता परेशान है। चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। किसान परेशान हैं। 2027 विधानसभा चुनाव देश और संविधान को बचाने का चुनाव है, क्योंकि भाजपा सरकार लगातार संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी चरम सीमा पर है। इस अवसर पर हरिनारायण यादव, रामू यादव, लवकुश सैनी, हरिद्वार, सुदामा, कपूर चंद्र, निजामुद्दीन, नीरज चौरसिया आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।