स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता प्रतिदिन की बिजली की खपत पर रखें नजर : अधीक्षण अभियंता

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 16 एसआईडीडी 23: अजय कुमार र्ट एप अपने मोबाइल में इंस्टाल कर लें। इसके जरिए प्रतिदिन की बिजली की खपत पर नजर रखें। बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओ

स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता प्रतिदिन की बिजली की खपत पर रखें नजर : अधीक्षण अभियंता

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप अपने मोबाइल में इंस्टाल कर लें। इसके जरिए प्रतिदिन की बिजली की खपत पर नजर रखें। बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इससे किसी को परेशानी नहीं होगी और खपत की भी जानकारी होती रहेगी। ये बातें बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।उन्होंने कहा कि निगेटिव बैलेंस के कारण कटी बिजली बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता यूपीपीसीएल स्मार्ट एप अपने मोबाइल में इंस्टाल कर लें।

इससे प्रतिदिन की बिजली की खपत पर नजर रखें। निगेटिव बेलेंस होने से बचें। निगेटिव बैलेंस होने पर ऑटोमेटिक जो कार्रवाई होती है उससे बचा जा सकता है। उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर को लेकर गलत अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले स्तर पर विशेष कमेटी का गठन किया गया है जो रिचार्ज के बाद भी समय पर आपूर्ति बहाल न होने की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेगी। अक्सर देखने में आता है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ता रिचार्ज कराने के बावजूद 30 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाती है इससे वह अनावश्यक परेशानियों में पड़ जाते हैं। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने फोन नंबर 05544297202, 05544297203 के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कमेटी उपभोक्ताओं से बिल की रसीद और संयोजन संख्या प्राप्त कर तत्काल कार्रवाई करेगी। 30 मिनट के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।