युवाओं के जोश से गूंजा स्टेडियम, फुटबॉल-कबड्डी-वॉलीबॉल में दिखा जज़्बा

Dec 25, 2025 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलन कर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें 113 टीमों ने भाग लिया।

युवाओं के जोश से गूंजा स्टेडियम, फुटबॉल-कबड्डी-वॉलीबॉल में दिखा जज़्बा

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सांसद खेल महोत्सव में बुधवार को तीसरे दिन पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती मंडल संजीव त्यागी ने दीप प्रज्ज्वलन कर मार्च पास्ट की सलामी ली और खेल प्रतियोगिताओं की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर प्राइमरी विद्यालय बूड़ा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उस्का बाजार की छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बुधवार को फुटबॉल, कबड्डी एवं वॉलीबॉल के सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खेल मैदान खिलाड़ियों के जोश, अनुशासन और खेल भावना से सराबोर नजर आया।

डीआईजी ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से जिले के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिल रहा है। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि खेल स्पर्धा से निश्चय ही जिले के खिलाड़ियों में उर्जा का नया संचार पैदा कर रहा है। आने वाले समय में सफल खिलाड़ी देश, प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करेंगे। संचालन अरुण कुमार प्रजापति ने किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, लालजी त्रिपाठी, अभिषेक पाल, पूजा पाल, राजू, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति, बलवंत यादव, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, अजय उपाध्याय, धनंजय सहाय आदि मौजूद रहे। तीसरे दिन भी 113 टीमों ने किया प्रतिभाग सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन कबड्डी प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग मिलकर 113 टीमों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी सब जूनियर बालिका में यूपीएस कुड़ी डुमरियागंज विजेता और कस्तूरबा बालिका विद्यालय बांसी उपविजेता रही। कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में पानी संस्थान विजेता और सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज नौगढ़ उपविजेता रही। वॉलीबॉल खेल में सब जूनियर बालिका वर्ग में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसौनी विजेता और कस्तूरबा बालिका विद्यालय नौगढ़ उपविजेता रही। वॉलीबॉल जूनियर बालिका वर्ग में बढ़नी विजेता और कस्तूरबा गांधी विद्यालय शोहरतगढ़ उपविजेता रही। फुटबॉल सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला स्टेडियम स्पोर्ट फुटबॉल क्लब और बांसी के बीच हुआ। इसमें स्पोर्ट्स फुटबॉल क्लब स्टेडियम विजेता और बांसी उपविजेता रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।