Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddharthnagar SIIR Campaign Reveals 77 697 Death Records and 104 159 Missing Individuals
अबतक 77697 मिले मृतक, 104159 अभियान से दूर

अबतक 77697 मिले मृतक, 104159 अभियान से दूर

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में चल रहे एसआईआर (सर्वे इन्फॉर्मेशन रिव्यू) अभियान की

Dec 11, 2025 02:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में चल रहे एसआईआर (सर्वे इन्फॉर्मेशन रिव्यू) अभियान की प्रगति रिपोर्ट ने कई अहम तथ्य उजागर किए हैं। अभियान के अब तक के आंकड़ों के अनुसार जिले में 77697 मृतकों का रिकॉर्ड सामने आया है, जिन्हें सर्वे के दौरान मृत श्रेणी में दर्ज किया गया है। वहीं 104159 व्यक्ति ऐसे मिले हैं जो अभियान की सूची से बाहर हैं। इन व्यक्तियों के न मिलने, पलायन, पता परिवर्तन या अनुपलब्धता को इसकी वजह माना जा रहा है। सबसे बड़ी चिंता का विषय यह है कि अब तक जनपद में मात्र 81 फीसदी गणना प्रपत्रों की ही फीडिंग हो पाई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शेष फॉर्म्स की फीडिंग न होने से वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पा रही है। जनपद में मात्र 81 फीसदी गणना प्रपत्रों की ही ऑनलाइन फीडिंग हो सकी है। इंटरनेट की धीमी गति, फॉर्म देर से आने और तकनीकी दिक्कतें इसमें प्रमुख बाधा बन रही हैं। इससे संपूर्ण डेटा विश्लेषण और अंतिम सत्यापन कार्य प्रभावित हो रहा है। अभियान की निर्धारित समयसीमा को देखते हुए जिला प्रशासन के सामने अगले कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण हैं। प्रशासन ने निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी टीमें देर रात तक फीडिंग कार्य में गति लाएं ताकि शत-प्रतिशत लक्ष्य को समय पर पूरा किया जा सके। .......... विस क्षेत्र कुल वोटर फीडिंग मृतक अनुपस्थित शोहरतगढ़ 360231 293505 13700 14051 कपिलवस्तु 457640 365241 14016 30415 बांसी 389912 296493 22549 19758 इटवा 340499 268854 11807 16141 डुमरियागंज 413590 325778 15625 23794 ............ मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को शत-प्रतिशत करने के लिए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। निर्धारित समय के भीतर डेटा फीडिंग कराने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिन बीएलओ के कार्य पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें अन्य बीएलओ का सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है। गौरव श्रीवास्तव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी