रेलवे पहले बनाएगा बाउंड्री फिर करेगा सड़क व नाला का निर्माण
Siddhart-nagar News - 13 एसआईडीडी 23: रेलवे द्वारा सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण ओर आबादी से सटा कर बनाई जा रही बाउंड्री

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन के दक्षिण ओर रेलव प्रशासन को सड़क, नाला, प्लेटफार्म, सेकंड बुकिंग विंडो व फुटओवर ब्रिज बनाना है इसके लिए मौजूद छोटे-बड़े दर्जन भर गड्ढों को मिट्टी डाल कर पहले ही पाट चुका है। रेल प्रशासन ने सड़क, नाला निर्माण कार्य को करने से पहले आबादी से सटा कर बाउंड्री करनी शुरू कर दी है। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत में हुआ था उसका कायाकल्प एक साल पहले हो चुका है। उदघाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं अब रेल प्रशासन दक्षिण ओर की खाली पड़ी जमीन जिस पर दर्जन भर छोटे-बड़े गड्ढे मौजूद थे उसे मिट्टी डाल कर पाट चुकी है।
मिट्टी की पटान के बाद सड़क व नाला का निर्माण कार्य शुरू किया जाना था लेकिन उसे न कराकर आबाद से सटा कर बाउंड्री का निर्माण शुरू कर दिया गया है। बाउंड्री का काम पूरा होने के बाद ही सड़क व नाला का निर्माण शुरू हो पाएगा। हालांकि इस बीच फुट ओर ब्रिज बनाने के लिए फाउंडेशन बनाने का काम भी चल रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क व नाला का निर्माण आबादी से सटी रेल अपनी जमीन में करेगा। फिलहाल जलनिकासी की समस्या झेल रहे लोगों का इंतजार और बढ़ गया है। ------ गड्ढा पटने से सैकड़ों घरों के पानी का बहाव रुका रेलवे द्वारा गड्ढों को पाटने से उसमें गिरने वाला बंद हो चुका है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से जितनी भी नालियां लोगों के घरों का पानी निकालने के लिए बनाई गई थीं उसका पानी रेलवे के गड्ढों में ही गिरता था। अब सारे नाले, नालियां मिट्टी से पट चुके हैं इससे पानी वार्डों में इधर-उधर फैल रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




