Siddhart Nagar News: यूपी-112 ने समीक्षा में मारी बाजी, जिले को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान
Siddhart Nagar News: यूपी-112 के सितंबर 2026 के प्रदर्शन की मुख्यालय द्वारा 10 बिंदुओं पर समीक्षा में सिद्धार्थनगर पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। जिले को गोरखपुर जोन में भी शीर्ष रैंक मिली। जनवरी से सितंबर तक पुलिस जोन में लगातार प्रथम और प्रदेश में शीर्ष पांच में रही। सितंबर में 7,358 सूचनाएं मिलीं, कॉलर संतुष्टि 98 प्रतिशत रही और औसत रिस्पांस टाइम 4.34 मिनट दर्ज हुआ।

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर यूपी-112 की 10 बिंदुओं पर मुख्यालय की ओर से समीक्षा की गई। फीडबैक व रिस्पांस में जिले की पुलिस का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। गोरखपुर जोन ही नहीं पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने बताया कि मुख्यालय यूपी-112 द्वारा निर्धारित सभी 10 बिंदुओं पर माह सितंबर की समीक्षा में जिले की पुलिस को गोरखपुर जोन में ही नहीं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। माह जनवरी 2026 से माह सितम्बर 2026 तक लगातार गोरखपुर जोन में प्रथम व प्रदेश में अंडर फाइव रैकिंग बनाए रखते हुए माह सितम्बर की रैकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
द्वितीय व तृतीय स्थान पर जनपद रामपुर व जनपद शामली रहे। जनपद को माह सितम्बर 2026 में यूपी-112 पर कुल 7358 सूचनाएं प्राप्त हुईं जिसमें कालर की संतुष्टि का प्रतिशत 98 है।सीएम डैशबोर्ड पर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त हुआ व रिस्पांस टाइम का औसत 4.34 मिनट रह। यूपी-112 में संचालित पीआरवी के 10 बिंदुओं की समीक्षा का क्रियान्यवन फेज-2 माह जून 2024 से लागू हुआ है। जनपद व गोरखपुर जोन को प्रदेश में प्रथम स्थान का अवसर पहली बार प्राप्त हुआ है।

