आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में सिद्धार्थनगर पुलिस अव्वल

Feb 11, 2026 01:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर जनवरी-2026 की प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के 20 थानों ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए यह सफलता प्राप्त की है। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने इस उपलब्धि की जानकारी दी है।

आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में सिद्धार्थनगर पुलिस अव्वल

सिद्धार्थनगर। आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में माह जनवरी-2026 की प्रदेश स्तरीय मासिक रैंकिंग में जनपद सिद्धार्थनगर पुलिस को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। वहीं जिले के 20 थानों को पहला रैंक मिला है। एसएसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण में वर्ष-2026 के माह जनवरी की प्रदेश स्तरीय मासिक रैकिंग में सिद्धार्थनगर को प्रथम रैंक प्राप्त हुआ है। रैंकिंग में जिले के 20 थानों सिद्धार्थनगर, लोटन, मोहाना ,उस्का बाजार, कपिलवस्तु, महिला थाना, इटवा, गोल्हौरा, बांसी, शिवनगर डिड़ई, ख़ेसरहा, जोगिया, शोरतगढ़, ढेबरुआ, कठेला समय माता, चिल्हिया, डुमरियागंज, पथरा बाज़ार, त्रिलोकपुर,भवानीगंज ने बेहतर कार्य करते हुए प्रथम रैंक प्राप्त किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।