Siddhart Nagar News: सांसद रत्न से सम्मानित सांसद का जिले में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में सांसद जगदंबिका पाल का सांसद रत्न पुरस्कार मिलने के बाद जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच उन्होंने सम्मान को जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। समारोह में उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार डुमरियागंज क्षेत्र की जनता का अहसान है। उन्होंने क्षेत्र के विकास में काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सांसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद सांसद जगदंबिका पाल के प्रथम बार संसदीय क्षेत्र में आगमन पर रविवार को जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोहरौली डिड़ई से लेकर सनई और इसके बाद लोहिया कला भवन तक पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। जनपद की सीमा लोहरौली डिड़ई पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। इसके बाद डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के डिड़ई चौराहे पर उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में अभिनंदन हुआ। बांसी विधानसभा क्षेत्र के तिलौली चौराहे पर भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बांसी में पूजा पाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सांसद ने माधव बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया。
स्वागत समारोह का आयोजन
ककरही में रिंकू पाल एवं कार्यकर्ताओं ने सांसद का स्वागत किया। सदर विधायक श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य की मौजूदगी में सनई चौराहे पर नगर अध्यक्ष सतीश रस्तोगी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। वहीं शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पांडेय, नगर अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, रवि अग्रवाल और शिवा तिवारी के नेतृत्व में स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने सांसद रत्न सम्मान को डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र और सिद्धार्थनगर के लिए गौरव का क्षण बताया。
सम्मान का समर्पण
जनता और कार्यकर्ताओं को समर्पित किया सम्मान
लोहिया कला भवन में संगठन एवं जनपदवासियों की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सांसद जगदंबिका पाल ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि सांसद रत्न पुरस्कार मिलना उनके लिए गौरव की बात है, लेकिन यह सम्मान अकेले उनका नहीं, बल्कि डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं का है। उन्होंने कहा कि जनता के स्नेह, विश्वास और कार्यकर्ताओं के सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
उन्होंने कहा कि डुमरियागंज की जनता ने हमेशा उन्हें अपना स्नेह और विश्वास दिया है। सांसद रत्न के रूप में मिला सम्मान क्षेत्र की जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। वह पूरी निष्ठा के साथ क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, गोविंद माधव, रामकुमार कुंवर, बृज बिहारी मिश्र, राजेंद्र पांडेय, मोनी पांडेय, सीमा मिश्रा, फते बहादुर सिंह, पवन मिश्र, अनुराग श्रीवास्तव, विपिन सिंह, फूलचंद जायसवाल, रमेश मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।


