उच्च गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं कार्य

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

06 एसआईडीडी 08: सोहांस-तेतरी मार्ग गुदराही-पिठनी पुल के मध्य निर्माणाधीन लघु सेतु का निरीक्षण करते विधायक श्यामधनी राही

उच्च गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराएं कार्य

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। विधायक श्यामधनी राही ने शनिवार को सोहांस-तेतरी मार्ग स्थित गुदराही-पिठनी पुल के मध्य निर्माणाधीन 12 मीटर लघु सेतु का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधायक ने निर्माणाधीन बाईपास मार्ग का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराएं ताकि आगामी बारिश के मौसम में क्षेत्रीय जनता को आवागमन संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी कर उन्हें तय समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आनंद कुमार, अधिशासी अभियंता कमल किशोर, सहायक अभियंता मनीष सिंह, अवर अभियंता सोहन लाल, लाल चंद पटेल, चन्द्रसेन सिंह एवं मनीष जायसवाल सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। विधायक ने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता न करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।