छात्रावास के वार्डेन पर गिरी गाज, दूसरे को मिला चार्ज
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सीनियर छात्र शौर्य गुप्त द्वारा जूनियर छात्रों की रैगिंग के मामले में वार्डेन डॉ. हसमतुल्लाह को पद से हटा दिया गया है। प्राचार्य ने उनकी लापरवाही के कारण यह कार्रवाई की। अब डॉ. शिवम यादव को नए वार्डेन के रूप में नियुक्त किया गया है।

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के सीनियर छात्र शौर्य गुप्त द्वारा जूनियर छात्रों की रैगिंग करने के मामले में पुरुष छात्रावास के वार्डेन सह आचार्य डॉ. हसमतुल्लाह पर गाज गिरी है। प्राचार्य ने छात्रावास में रैगिंग की घटना से वार्डेन के अनभिग्य रहने पर लापरवाही मानते हुए डॉ. हसमतुल्लाह को पद से हटा दिया है। इनकी जगह पर दूसरे को वार्डेन का चार्ज सौंपा गया है। दरअसल, मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2023 बैच का छात्र शौर्य गुप्त पुरुष छात्रावास (मेन बिल्डिंग) में रहकर पढ़ाई करता है जबकि 2025 बैच के छात्र इंटर्न बिल्डिंग में रहकर अध्यापन कार्य करते हैं।
सीनियर छात्र जूनियरों का रैगिंग न ले सकें इसके चलते दूरी बनाकर रखा गया है, बावजूद सीनियर छात्र शौर्य गुप्त अपने जूनियर छात्रों को पुरुष छात्रावास (मेन बिल्डिंग) में बुलाकर रैगिंग लेता था। लगभग सप्ताह भर से अधिक समय से जूनियर छात्रों को मेन बिल्डिंग में बुलाकर रैगिंग लिया जाता रहा। इस पूरे घटना से वार्डेन डॉ. हसमतुल्लाह अनभिग्य रहे और जूनियर छात्रों का हर स्तर से शोषण करते हुए रैगिंग होता रहा। जूनियर छात्रों की शिकायत के बाद सीनियर छात्र शौर्य गुप्त के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराते हुए चार बिंदुओं पर कॉलेज प्रशासन ने एक्शन लिया है। वहीं घटना से अनभिग्य रहने पर वार्डेन डॉ. हसमतुल्लाह को प्राचार्य प्रो. डॉ. राजेश मोहन ने वार्डेन के पद से हटा दिया है। इनकी जगह पर सीनियर रेजिडेंट (एसआर) डॉ. शिवम यादव को पुरुष छात्रावास का वार्डेन नामित किया है। 28 फरवरी को जारी आदेश में प्राचार्य ने उल्लेख किया है कि पुरुष छात्रावास से संबंधित पूर्व के आदेशों को निरस्त किया जाता है। डॉ. शिवम अपने वर्तमान कार्यों के साथ वार्डेन का अतिरिक्त कार्यभार अग्रिम आदेशों तक देखेंगे। पुरुष छात्रावास के वार्डेन डॉ. हसमतुल्लाह को पद से हटा दिया गया है। इनकी जगह पर सीनियर रेजिडेंट डॉ. शिवम यादव को वार्डेन का चार्ज सौंपा गया है। अग्रिम आदेशों तक यह वार्डेन का कार्य देखेंगे। प्रो. डॉ. राजेश मोहन, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



