Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddharthnagar Lawyers Protest Against Arbitrary Increase in Registration Fees
निबंधन शुल्क वृद्धि को लेकर अधिवक्तओं का प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से रहे विरत

निबंधन शुल्क वृद्धि को लेकर अधिवक्तओं का प्रदर्शन, न्यायिक कार्य से रहे विरत

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में निबंधन दर बढ़ाए जाने के विरोध में

Sun, 31 Aug 2025 04:54 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जिले में निबंधन दर बढ़ाए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। वह लोग न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। आरोप है कि डीएम ने मनमानी तरीके से वृद्धि की है। आपत्ति दाखिल करने के बाद भी बगैर सुनवाई के उन्होंने दर में बढ़ोतरी की है। यह जनहित के खिलाफ है। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यदेव सिंह, सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन अध्यक्ष कृपा शंकर त्रिपाठी व तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष गणेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी जिले में निबंधन दर में वृद्धि नहीं की गई है। डीएम ने मनमानी कर बढ़ा दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएम का एक तरफा फैसला उन्हें स्वीकार नहीं है क्योंकि यह जन विरोधी है। अधिवक्ताओं ने कहा कि उन लोगों ने निबंधन वृद्धि को लेकर आपत्ति दाखिल की थी लेकिन उसे सुने बगैर डीएम ने एक पक्षीय फैसला कर वृद्धि कर दिया है इससे वादकारियों के साथ अधिवक्ताओं की भी परेशानी बढ़ेगी। आर्थिक क्षति उठानी होगी। कहा कि बढ़ाए गए निबंध दर को वापस लेना चाहिए यह जनहित में है। उन्होंने कहा कि बार एसोसिएशन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। विरोध में वह लोग न्यायिक कार्य से विरत भी रहे। इस दौरान अब्दुल हक एडवोकेट, डीडी उपाध्याय, शब्बीर अहमद एडवोकेट, अनूप कुमार त्रिपाठी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।