खिचड़ी मेला के लिए लगीं 25 स्पेशल बसें, कम मिल रहे यात्री

Jan 14, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - 13 एसआईडीडी 22: सिद्धार्थनगर डिपो ल के नाम पर मंगलवार से बसें चलने लगी हैं लेकिन दिक्कत यह है कि जितने यात्री मिलने चाहिए वह नहीं मिल पा रहे हैं। डिपो

खिचड़ी मेला के लिए लगीं 25 स्पेशल बसें, कम मिल रहे यात्री

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खिचड़ी मेला को लेकर सिद्धार्थनगर डिपो ने 25 स्पेशल बसों का इंतजाम कर रखा है। मेला स्पेशल के नाम पर मंगलवार से बसें चलने लगी हैं लेकिन दिक्कत यह है कि जितने यात्री मिलने चाहिए वह नहीं मिल पा रहे हैं। डिपो के पास 50 बसों का बेड़ा है। पड़ोसी जिले गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर पर खिचड़ी चढ़ाने की सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा है। जिले से तमाम लोग खिचड़ी चढ़ाने के लिए गोरखपुर जाते हैं। श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सिद्धार्थनगर डिपो ने स्पेशल बसों का इंतजाम कर रखा है।

सिद्धार्थनगर डिपो से 20 जबकि बांसी रोडवेज से पांच मेला स्पेशल बसें लगाई गई हैं। उसके जाने का समय निर्धारित नहीं है। जब भी यात्री पहुंच जाएं उसे रवाना कर दिया जा रहा है। मेला स्पेशल के अलावा गोरखपुर के लिए पूर्व से संचालित बसें भी चल रही हैं जिनका समय निर्धारित है। सिद्धार्थनगर डिपो ने 25 मेला स्पेशल बसें तो बढ़ा दी हैं लेकिन जितने यात्री मिलने चाहिए थे वह अब तक नहीं मिल सके हैं इससे बसों का संचालन पूरी रफ्तार से नहीं हो पा रहा है। इस बार 15 जनवरी को मकरसंक्रांति मनाई जा रही है ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बुधवार से यात्री बढ़ सकते हैं। एआरएम विजय गंगवार ने बताया कि खिचड़ी मेला के लिए 25 स्पेशल बसें लगाई गई हैं। मंगलवार से बसें चलने लगी हैं। ------- रेल मार रहा रोडवेज की रेढ़ सिद्धार्थनगर डिपो से सटा सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन है जहां से प्रति दिन डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें गोरखपुर के लिए जाती हैं। यात्रा सुविधाजनक हो इसलिए लोग रोडवेज की बसों के बजाए रेल को प्राथमिकता देते हैं इससे रोडवेज चाह कर भी अपेक्षा से कम पैसेंजर उठा पा रहा है। -------- महंगा रोडवेज किराया भी कारण रेलवे व रोडवेज के किराया में जमीन आसमान फर्क है। रोडवेज बस से गोरखपुर का किराया 117 रुपये है। ट्रेन से गोरखपुर तक की सिद्धार्थनगर से यात्रा करने पर डेमो से 20 जबकि फास्ट ट्रेन से यात्रा करने पर 45 रुपये किराया देना पड़ता है। यात्रियों की ट्रेन से सफर में पैसों की काफी बचत हो जाती है इससे वह सफर के लिए ट्रेन को प्राथमिकता देते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;