Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddharthnagar Faces Health Issues Due to Weather Changes Experts Urge Caution
बुखार से परेशान मरीजों का उमड़ा रेला

बुखार से परेशान मरीजों का उमड़ा रेला

संक्षेप: Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में अक्टूबर माह में सुबह और शाम हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है, लेकिन दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। 1075 मरीजों ने मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा सलाह ली, जिनमें बुखार और हरारत...

Sat, 25 Oct 2025 10:20 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। अक्टूबर माह में सुबह व शाम के वक्त हल्की शीत का एहसास होने लगा है, लेकिन दोपहर के वक्त चटकदार धूप ने लोगों के परेशान कर रखा दिया है। इस धूप में लापरवाही करने वाले बीमार पड़़ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को 1075 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। इसमें अधिकतर बुखार व हरारत की चपेट में आने वाले मरीज शामिल रहे। चिकित्सकों ने सभी को बीमारी के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। सतर्क नहीं रहे तो दिक्कत बढ़ जाएगी। मेडिकल कॉलेज में फिजीशियन डॉ. संजय कुमार बताते हैं कि गर्मी का मौसम जाने वाला है।

अब ठंडक का असर धीरे- धीरे बढ़ेगा, लेकिन गर्मी जाने से पहले लोगों को चटक होकर परेशान कर रही है। पिछले पखवाड़े भर से दिनभर चटकदार धूप ने सभी को बेचैन कर दिया है। सुबह नौ बजे के बाद घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो रही है। मजबूरन लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह चटकदार धूप उमस को भी बढ़ा दिया। जिसमें लापरवाही करने वाले मौसमी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इसमें सर्वाधिक लोग बुखार, हरारत व दस्त से खासा परेशान हैं। शरीर को थोड़ी कमजोरी का एहसास हो रहा है। जबकि अभी तापमान के स्थिर न होने पर लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। लापरवाही करने पर दिक्कतें बढ़ रही हैं। ऐसे में सभी सतर्क रहें। दिक्कत महसूस होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। बच्चों को लेकर रहें सतर्क बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नम्रता चौधरी बताती हैं कि अभी तापमान में गर्माहट बनी है। ऐसे में बच्चे भी मौसमी बीमारी की चपेट में हैं, जबकि बच्चों को लेकर अभिभावकों को सतर्क रहने की जरूरत है। एसी में रहने वाले बच्चे सुबह के वक्त विद्यालय जा रहे हैं, दोपहर के वक्त कड़ी धूप में घर लौट रहे हैं। इसके चलते बच्चे डिहाइड्रेट हो रहे हैं। ऐसे में बच्चों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। बच्चों के खान-पान भी अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए।