Siddhart Nagar News: रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। पिछले चार दिनों से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से

Siddhart Nagar News: रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, हिटी। पिछले चार दिनों से जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है। वहीं रुक-रुक कर हो रही बारिश से खेती किसानी में तेजी आ गई है। किसानों ने खेतों में रोपाई का काम शुरू कर दिया है।तराई में मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। आसमान पर बादलों का डेरा बना हुआ है और कभी फुहारें तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। हालांकि यह बारिश अभी धरती की पूरी प्यास बुझाने के लिए पर्याप्त नहीं है, लेकिन खेती-किसानी के लिए राहतभरी साबित हो रही है।

राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बने रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश और बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।