Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddharthnagar DM Reviews Voter Verification Campaign Extends Deadline
डीएम ने किया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

डीएम ने किया मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - 02 एसआईडीडी 13: डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने शोहरतगढ़ तहसील में शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ शैलेश कुमार श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत

Dec 03, 2025 02:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मंगलवार को डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने नौगढ़ व शोहरतगढ़ तहसील के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत घर-घर गणना की अवधि को 11 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। उन्होंने मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) की ओर से बांटे गए गणना प्रपत्र व जमा किए गए प्रपत्र के बारे में जानकारी ली। डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि लेखपाल द्वारा अपने क्षेत्र के बीएलओ से समन्वय स्थापित करते हुए सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र प्राप्त करा दें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र भरने के बाद उसको बीएलओ, रोजगार सेवक, ग्राम प्रधानों के माध्यम से प्राप्त कर लें। गणना प्रपत्र की फीडिंग में प्रगति लाएं। जिन बीएलओ द्वारा 100 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है वह दूसरे का सहयोग कर कार्य पूर्ण कराएं। वहीं डीएम ने शोहरतगढ़ तहसील में शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण करने वाले बीएलओ शैलेश कुमार श्रीवास्तव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एडीएम गौरव श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश, एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्र आदि मौजूद रहे।