Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddharthnagar DM Promotes Crop Residue Management with Combine Harvester Owners
कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का करें प्रयोग

कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का करें प्रयोग

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में, डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने कंबाइन धारकों के साथ बैठक की। उन्होंने फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम के उपयोग की आवश्यकता बताई। पराली जलाने पर जुर्माना लगाने की...

Thu, 16 Oct 2025 01:53 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। डीएम डॉ.राजा गणपति आर ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जिले के कंबाइन धारकों के साथ बैठक की। डीएम ने कंबाइन धारकों से कहा कि कंबाइन के साथ सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम का प्रयोग जरूर करें, जो कंबाइन द्वारा काटी गई फसल के अवशेष को छोटे-छोटे टुकड़ों में करके खेत में विखेर देता है। इससे फसल अवशेष को आसानी से मृदा में मिलाया जा सकता है। उन्होंने मल्चर, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल का भी प्रयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषण अधिक होता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली न जलाएं, उसको खाद के रूप में प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि जिन किसानों को पराली की आवश्यकता नहीं है वे गोशाला में दान दे सकते हैं। बीडीओ अपने स्तर से एकत्रित कराकर गोशाला में पहुंचाएंगे। कंबाइन हार्वेस्टर का संचालन ठीक ढंग से करने वाले मालिकों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने डीडी कृषि को निर्देश दिया कि किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक करें। पराली जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी मो. मुजम्मिल आदि मौजूद रहे।