Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddharthnagar DM and SP Address Grievances at Complete Solution Day Urge Timely Resolution
मौके पर जाकर निपटाएं भूमि से संबधित विवाद

मौके पर जाकर निपटाएं भूमि से संबधित विवाद

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में डीएम शिवशरणप्पा और एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने भूमि विवादों का मौके पर निस्तारण करने और शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इटवा में 23 शिकायतें आईं, लेकिन केवल 4 का ही निस्तारण हो सका।

Dec 07, 2025 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डीएम शिवशरणप्पा जीएन व एसपी डॉ.अभिषेक महाजन ने शनिवार को नौगढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनीं। डीएम ने निर्देश दिया कि भूमि से संबधित विवाद मौके पर जाकर निस्तारण कराएं। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त हो रही शिकायतों एवं आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शिकायतकर्ता व विपक्षी दोनों के समक्ष जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए यदि किसी भी विभाग का प्रकरण लंबित मिला तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेखपाल एवं कानूनगो मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण से पूर्व निरीक्षण करें, उसके बाद रिपोर्ट लगाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। संपूर्ण समाधान में डीएम-एसपी के सामने 16 मामले आए। इसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिन के अन्दर शत-प्रतिशत निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीपीआरओ वाचस्पति झा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम कल्याण सिंह मौर्य आदि मौजूद रहे। 23 में से सिर्फ चार मामले निपटे इटवा। इटवा तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम कुणाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न गांवों से पहुंचे 23 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन मौके पर सिफ्र चार मामलों का ही निस्तारण हो सका। शेष मामलों को संबंधित विभागों के जिम्मेदारों को सौंपते हुए तय समय में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर तहसीलदार अजय कुमार, जीतेन्द्र कुमार, मंजूलता आदि मौजूद रहीं।