
सिद्धार्थनगर डिपो का हो रहा कायाकल्प, बनेगा आधुनिक
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर डिपो को आधुनिकीकरण के लिए 3.22 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिसमें यात्री सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी। नए मेन गेट और बेहतर वर्कशॉप का निर्माण किया जा रहा है। यह प्रक्रिया दो से तीन महीने में पूरी होगी।
सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। सिद्धार्थनगर डिपो को आधुनिकीकरण करने की ओर शासन का ध्यान गया है। 3.22 करोड़ रुपये की लागत उसे उच्चीकृत करने की मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। डिपों पर यात्री सुविधाएं भी बढ़ेंगी इससे दिक्कत नहीं होगी। सिद्धार्थनगर डिपो तो पहले से ही बड़े क्षेत्र में बना हुआ है। अब उसके आधुनिकीकरण का काम शुरू हो चुका है। शासन ने सिद्धार्थनगर डिपो को उच्चीकृत करने के लिए 3.22 करोड़ रुपये की मंजूरी देने के साथ धन भी अवमुक्त कर दिया है इससे कार्य भी शुरू हो चुके हैं। यहां एक बड़ा मेन गेट बनाया जा रहा है।

इसके अलावा भवन में जो भी कमियां हैं उसे दूर करने का भी काम साथ में ही चल रहा है। वर्कशाप को बेहतर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पूरे परिसर को ऊंचा करने का काम बाकी कामों के पूरा होने के बाद होगा। डिपो की आधुनिक बनाने की जो प्रक्रिया शुरू हुई है उसे पूरा होने में दो से तीन माह का समय लगेगा। बसों के खड़े होने के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएंगे इससे यात्रियों को पता होगा कि किस रूट की बस किस प्लेटफार्म से जाएगी। उन्हें एक बस से दूसरे बस तक का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। यात्री सुविधाएं भी इसी के साथ बढ़ेंगी। यात्रियों के विश्रामालय में कुर्सी, पास में वॉटर कूलर आदि लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय पर बना सिद्धार्थनगर डिपो को आधुनिक रूप देने का कारण और भी है। यहां से देशी-विदेशी पर्यटक भगवान बुद्ध की क्रीड़ा स्थली कपिलवस्तु के लिए भी जाते हैं। पास में ही बना सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है। 3.22 करोड़ रुपये की लागत से डिपो का कायाकल्प किया जा रहा है। आधुनिक रूप देने के साथ यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी किसी भी मौसम में न होने पाए। कार्य प्रगति पर है। विजय कुमार गंगवार, एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




