बाल उत्सव: राज्य स्तरीय मंच पर चमकेंगे जिले के छह होनहार
Siddhart-nagar News - मंडलीय प्रतियोगिता में सफल होने पर एक छात्र को मेडल पहनाते एडी बेसिक संजय कुमार शुक्ल

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। बस्ती में आयोजित मंडल स्तरीय बाल उत्सव में जिले के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाते हुए राज्य स्तर पर जगह बना ली है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बस्ती मंडल की 10 सदस्यीय टीम में जनपद के छह छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 28 फरवरी व एक मार्च को लखनऊ में आयोजित की जाएगी। शनिवार को मंडलीय प्रतियोगिता के दौरान जिले से प्रतिभाग करने वाले बच्चों ने रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मंच पर प्रस्तुति देते समय बच्चों के चेहरों पर आत्मविश्वास और दृढ़ता साफ झलक रही थी, जिसने निर्णायकों और उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों में उस्का बाजार क्षेत्र के पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परसा खुर्द के छात्र शीतल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरिहारी की छात्रा वैष्णवी, बांसी ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की काजल यादव, भनवापुर ब्लॉक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की अंशिका, नौगढ़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की पल्लवी व खेसरहा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय बेलवा लमुनही की रमा शामिल हैं। इस अवसर पर पशुपति नाथ दुबे, शैलेंद्र राय, आशुतोष त्रिपाठी, अमित पांडेय, अनुराधा, आलोक आनंद आदि मौजूद रहे। चयनित बच्चों ने मीना मंच के माध्यम से अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की प्रेरक कहानियां साझा कीं। बताया कि मीना मंच ने उन्हें आत्मविश्वास से भरने, नेतृत्व कौशल विकसित करने और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। - शैलेश कुमार, बीएसए
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


