Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSiddharth University Kapilvastu Triumphs Over Munger University in East Zone Inter University Cricket Tournament
सिद्धार्थ विवि ने मुंगेर यूनिवर्सिटी को 91 रनों से हराया

सिद्धार्थ विवि ने मुंगेर यूनिवर्सिटी को 91 रनों से हराया

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में मुंगेर यूनिवर्सिटी बिहार को 91 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ विवि ने 187 रन बनाए, जिसमें विभोर द्विवेदी की 91 रन की पारी शामिल थी। मुंगेर यूनिवर्सिटी 96 रन पर सिमट गई। विभोर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Jan 15, 2026 02:07 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रेवेनशॉ यूनिवर्सिटी, कटक (ओडिशा) में चल रहे ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु ने अपने दूसरे मुकाबले में मुंगेर यूनिवर्सिटी बिहार को 91 रनों से हरा दिया। सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु के क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष व बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज सिद्धार्थनगर के प्राचार्य प्रो. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 187 रन बनाए। टीम की ओर से विभोर द्विवेदी ने मात्र 58 गेंदों में शानदार 91 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनके अलावा परिवेश त्रिपाठी ने 32 रन, अजय कुमार ने 20 रन और साबिर अंसारी ने 14 रन का योगदान दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभोर की इस उम्दा पारी की बदौलत टीम मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की सधी हुई गेंदबाजी के सामने मात्र 96 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में कृष्णन त्रिपाठी ने तीन विकेट, समीर अंसारी और अंकित कुमार ने दो-दो विकेट हासिल किए, जबकि कयूम अहमद और हर्ष पाण्डेय को एक-एक सफलता मिली। विकेट कीपर साबिर अंसारी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बेहतरीन कैच लपके। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए विभोर द्विवेदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान टीम मैनेजर डॉ. दीपक देव तिवारी और टीम कोच डॉ. नवीन सोनी भी मौजूद रहे।