ट्रांसफार्मर की केबल जलने से आपूर्ति हुई बाधित

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 31 एसआईडीडी 23: डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर नहर पुल के पास लगे ट्रांसफार्मर में लगी आग

ट्रांसफार्मर की केबल जलने से आपूर्ति हुई बाधित

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित नहर पुल के पास लगे ट्रांसफार्मर की केबल शार्ट सर्किट के कारण जल गई। इससे लगभग 70 घरों की आपूर्ति एक घंटा बाधित हो गई है। ग्रामीणों द्वारा विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद जली केबल बदलकर आपूर्ति चालू की गई है।मो.रफीक, सरोश अहमद,नवेज रिजवी,हेलाल हैदर, नौनिहाल, जहूरूल्लाह, अफरोज, गुलजार अहमद, खुशबू आदि का कहना है कि हल्लौर नहर पुल के पास 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है ताकि 70 घरों तक आपूर्ति को सुचारू रूप से दी जा सके। रविवार सुबह को अचानक शार्ट सर्किट होकर केबिल व उसमें लगी लकड़ी की पट्टी जलने लगी।

सूचना विभागीय अधिकारियों को देने के बाद लाइन मैन पहुंचकर दूसरी केबल लगाकर आपूर्ति चालू कर दी गई। जेई सुभाष गुप्त ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर की केबल जलने की सूचना पाकर मौके पर लाइन मैन को भेजकर ठीक करा दिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।