
एचटी लाइन पोल के पास युवक का शव मिलने से सनसनी
Siddhart-nagar News - बस्ती के सोनहा थानाक्षेत्र के धवाय गांव के निकट सरयू नहर के किनारे एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान मोहम्मद रजा के पुत्र अली रजा (39) के रूप में हुई है। आशंका है कि उसकी मौत करंट लगने से हुई, जबकि उसके पैर में चोट के निशान थे।
बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र स्थित धवाय गांव के निकट सरयू नहर के किनारे से गुजर रही एचटी लाइन के पोल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। धवाय गांव टोला धुनियाडीह के कुछ लोग सुबह सरयू नहर के किनारे से होकर जा रहे थे। वे वहां से गुजरी एचटी लाइन के पोल के नजदीक पहुंचे। पोल के पास एक युवक गिरा पड़ा था। लोगों ने नजदीक जाकर देखा। वह धवाय गांव टोला धुनियाडीहधवाय गांव टोला धुनियाडीह निवासी मोहम्मद रजा का पुत्र अली रजा (39) था।

लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। अली रजा की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही कि उसकी मौत करंट लगने से हुई है। हालांकि वहां कोई तार नहीं गिरा था। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने कहा कि उसके पैर में चोट के निशान थे। परिजनों ने बताया कि पट्टीदारी में लड़के की शादी थी। बारात जाने की तैयारी थी। अली रजा बच्चों के लिए मोजा खरीदने बाइक से भानपुर बाजार गया था। उसका शव यहां पड़ा मिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




