पुलिस ने किया चोरी का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार
31 एसआईडीडी 21: शोहरतगढ़ पुलिस की गिरफ्त में चोरी का आरोपी शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार को एक शात

शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शोहरतगढ़ पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने रविवार को एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर शोहरतगढ़ कस्बे के आर्यनगर मोहल्ले में 23 मई की रात हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकदी बरामद किया गया है।
चोरी की घटना
कस्बे के मोहल्ला आर्य नगर निवासी स्नेहा शर्मा के घर में 23 मई की रात छत के रास्ते चोर घर में घुसकर अलमारी की कुंडी तोड़कर सोने की चेन, टीका, अंगूठी, चांदी के बर्तन, गुल्लक में रखे रुपये चुरा ले गए थे। घटना के समय पीड़िता और उसकी मां छत पर सो रही थी। पुलिस ने चोरी में संलिप्त आरोपियों की तलाश आसपास के सीसी टीवी कैमरा व मुखबिर की मदद से कर रही थी। शोहरतगढ़ पुलिस ने धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस, धारा 317(2) बीएनएस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी। सीओ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर शोहरतगढ़-खुनुवा रोड के गनचौरा तालाब के पास घेराबंदी कर आरोपी कस्बा शोहरतगढ़ के मोहल्ला वार्ड नंबर 14 मां भारती नगर निवासी अरमान जावेद (23) पुत्र इजहार हुसैन को एक चेन (पीली धातु), दो पायल (सफेद धातु), 10 बिछिया (सफेद धातु) और पांच हजार रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार करने वाली टीम
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ नवीन कुमार सिंह, एसआई संतोष कुमार यादव, हेड कांस्टेबल जनार्दन यादव सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव शामिल रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


