खराब मौसम से मिली निजात, निकली चटक धूप
Apr 09, 2026 02:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में मंगलवार रात से मौसम खराब हो गया। आंधी और बूंदाबांदी बुधवार को जारी रही, जिससे किसान परेशान हो गए। फसल गिर गई और कटाई नहीं हो पाई। गुरुवार को धूप निकलने से कुछ राहत मिली, लेकिन नुकसान का डर बना हुआ है।

सिद्धार्थनगर। जिले में मौसम मंगलवार रात से ही खराब हो गया था। आंधी,बूंदाबांदी बुधवार पूरे दिन जारी रही। गुरुवार सुबह से ही चटक धूप निकल आई इससे मौसम गर्म हो गया। बुधवार को खराब मौसम से भले ही गर्मी गायब रही लेकिन किसान परेशान थे। आंधी में फसल गिर गई थी। बूंदाबांदी में कटाई नहीं हो पा रही थी। नुकसान का डर था। गुरुवार को धूप निकलने से राहत की सांस ली।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


