तेज आंधी-बारिश ने किसानों को डराया,

Apr 06, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - गेहूं की फसल में नमी से कटाई पर लग गई रोक सल के नुकासन होने की चिंता सताने लगी। हालांकि बारिश तेज न होने से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मौसम

तेज आंधी-बारिश ने किसानों को डराया,

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शनिवार रात अचानक मौसम ने करवट बदल ली, जिससे जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद में तेज आंधी और हल्की बारिश ने किसानों को डरा दिया। किसानों को फसल के नुकासन होने की चिंता सताने लगी। हालांकि बारिश तेज न होने से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं तेज हवा और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित भी किया। गेहूं की फसल में नमी से कटाई पर रोक लग गई। प्रगतिशील किसानों का कहना है कि अब दो दिन बाद ही फसलों की कटाई हो सकेगी।तेज

आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए, जिससे रातभर और रविवार सुबह तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे और उमस का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटी रहीं। आंधी का असर पेड़-पौधों पर भी साफ देखने को मिला। जगह-जगह बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हुआ। कई मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रास्तों को साफ कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी गंभीर रही, जहां तेज हवा और बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आंधी के चलते जमीन पर झुक गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि फसल कटाई के समय इस तरह का मौसम नुकसानदायक साबित हो सकता है। कुछ स्थानों पर कच्चे मकानों और छप्परों को भी आंशिक नुकसान पहुंचने की खबर है। हालांकि प्रशासन के अनुसार कहीं से भी किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, प्रशासन द्वारा हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जहां-जहां नुकसान हुआ है, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत ज्ञान प्रकाश का कहना है कि बदले मौसम में सिर्फ पांच पोल धराशायी होने की सूचना थी, जिसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।