42.7 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से बेहाल तराई

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

सिद्धार्थनगर में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए पंखे और कूलर का सहारा ले रहे हैं, लेकिन फिर भी कोई राहत नहीं मिल रही। 10 जून से मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

42.7 डिग्री पर पहुंचा पारा, गर्मी से बेहाल तराई

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तराई के आंगन में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने से दिन के साथ रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि पंखे, कूलर और यहां तक कि वातानुकूलित कमरों में भी लोगों को अपेक्षित राहत नहीं मिल पा रही है।तेज धूप और गर्म पछुआ हवा ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सुबह 10 बजे के बाद से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है और शाम चार बजे तक बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही काफी कम हो जाती है।

घर से बाहर निकलने वाले लोग लू और झुलसाने वाली गर्म हवा से बचाव के लिए शरीर को पूरी तरह कपड़ों से ढंककर निकलने को मजबूर हैं। राज्य कृषि मौसम केंद्र प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 10 जून की रात से मौसम का मिजाज बदल सकता है। 11, 12 और 13 जून को हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे तापमान में मामूली गिरावट आने और लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।