Siddhart Nagar News: बारिश शुरू होते ही खुली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था की पोल
Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बिस्कोहर के मालवीय नगर वार्ड में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत बिस्कोहर के मालवीय नगर वार्ड में जलनिकासी व्यवस्था बदहाल हो गई है। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने से बारिश शुरू होते ही मुख्य सड़क पर जलभराव हो जा रहा है। सड़क पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। रोजमर्रा के कार्य, बच्चों का स्कूल जाना और बुजुर्गों का घर से निकलना सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। वार्ड के सलाहुद्दीन खान और मोती मिश्र का कहना है कि नालियां जाम होने से बारिश का पानी निकल नहीं पाता और पूरी सड़क नाले का रूप ले लेती है। गंदे पानी के बीच होकर लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण आए दिन राहगीरों के पैर फिसल रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक भी हादसों का शिकार हो रहे हैं। बरसात के दौरान पूरे वार्ड में दुर्गंध फैल जाती है, जिससे लोगों का रहना दूभर हो जाता है। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर पंचायत ने समस्या के स्थाई समाधान के लिए कोई प्रभावी पहल नहीं की। दद्दू पांडेय, इल्यास खान आदि ने बताया कि हर वर्ष बरसात में यही स्थिति बनती है, लेकिन समय रहते नालियों की सफाई नहीं कराई जाती। वार्डवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पंचायत से तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर जाम नालियों की सफाई कराने, जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करने और सड़क पर जमा गंदे पानी से लोगों को राहत दिलाने की मांग की है。
जलनिकासी व्यवस्था में सुधार
वार्ड की जलनिकासी व्यवस्था सुधारने के लिए नगर पंचायत में कई बार प्रस्ताव दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जो नाला बनाया गया, वह सड़क से करीब दो फीट ऊंचा है, इसलिए उसका पानी निकल ही नहीं पाता है।
नगर पंचायत की समस्याएँ
शाहिद खान, सभासद, वार्ड मालवीय नगर
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


