दोपहर तक आसमान में रहा बादलों का डेरा चलती रहा हवा, कांपे लोग
Siddhart-nagar News - दोपहर तक आसमान में रहा बादलों का डेरा चलती रहा हवा, कांपे लोग भी नहीं मिली राहत सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मौसम रह-रह कर खराब होने से जनजीवन प्रभावि

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मौसम रह-रह कर खराब होने से जनजीवन प्रभावित रह रहा है। बुधवार को आसमान में बादलों का डेरा रहा। हवा भी चल रही थी इससे ठंड काफी अधिक बढ़ गई थी। दोपहर बाद सूरज का दर्शन जरूर हुआ लेकिन किसी के शरीर से गर्म कपड़े नहीं उतरे। गलन भरी ठंड से सुबह में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी दिक्कत हुई। क्लास में पहुंचने के बाद भी ठंड उन्हें सताती रही। जिले में मौसम का मिजाज सुधर नहीं रहा है। तीन दिन तक कोहरे का कोहराम रहा। बुधवार को कोहरे की दस्तक देखने को नहीं मिली। आसमान में बादलों का डेरा रहा इससे किसानों में इस बात का डर था कि अगर बारिश हुई तो गेहूं, सरसों की फसल प्रभावित हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बारिश की बूंदें भी नहीं पड़ीं। दोपहर बाद करीब एक बजे सूरज का दर्शन हो गया। सूरज निकलते ही हर किसी ने गलन भरी ठंड से राहत महसूस की। दोपहर तक हवा चलने से गलन बनी रही इससे कई स्थानों पर लोग अलाव से चिपके रहे। दोपहर बाद सूरज तो निकल आया लेकिन ठंड बनी रही इससे गर्म कपड़े शरीर से नहीं उतरे। खराब मौसम का शिकार सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे हुए। कांपते हुए स्कूल तक का रास्ता तय करने के बाद बाद क्लास में पहुंचने पर भी ठंड ने परेशान कर रखा था। दोपहर बाद जब छुट्टी हुई तब धूप मिली इससे बच्चों ने राहत की सांस ली। ठंड का प्रकोप बना रहने से लोगों की सुबह देर से हो रही है और शाम ढलते ही ठंड बढ़ने से घरों का रास्ता देख ले रहे हैं इससे सड़को, बाजारों में कम ही लोग नजर आ रहे हैं। बुधवार को वाहन चालकों को जरूर राहत मिली जो तीन दिन तक सुबह में कोहरे की वजह से परेशान रहे। घने कोहरे में विजीबिलिटी कम होने से वाहन की रफ्तार हेडलाइट जलाने के बाद भी नहीं बढ़ा पा रहे थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


