दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की सजा

Feb 27, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में नाबालिग के साथ रेप के आरोपी सोनू प्रसाद को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार ने सात साल की सजा सुनाई। आरोपी पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मामला 2017 में दर्ज हुआ था, जब आरोपी ने नाबालिग का अपहरण किया और बलात्कार किया।

दुष्कर्म के आरोपी को सात साल की सजा

सिद्धार्थनगर। नाबालिग के साथ रेप करने के आरोपी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार ने सात साल की सजा सुनाई है। आरोपी पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सोनू प्रसाद पुत्र लालमन निवासी कुड़जा थाना खेसरहा के खिलाफ 2017 धारा 363, 366, 376 व पाक्सो एक्ट थाना खेसरहा में दर्ज हुआ था। आरोप सिद्ध होने पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट वीरेंद्र कुमार ने सात साल की सजा सुनाई। आरोपी पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। शासन की ओर से पैरवी अपर जिला शासकीय अधिवक्ता पवन कुमार कर पाठक ने की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।