मेडिकल कॉलेज को दो एसोसिएट सहित सात फैकेल्टी मिली

Apr 09, 2026 02:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्थाई सात फैकेल्टी की नियुक्ति की गई है। इसमें दो सह आचार्य और पांच सहायक आचार्य शामिल हैं। इससे मरीजों के इलाज और एमबीबीएस छात्रों के पठन-पाठन में सुधार होगा। शासन ने विभिन्न विभागों में नए चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति की है।

मेडिकल कॉलेज को दो एसोसिएट सहित सात फैकेल्टी मिली

देवरिया, निज संवाददाता। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में स्थाई सात फैकेल्टी बढ़ी हैं। इसमें दो सह आचार्य (एसोसिएट प्रोफेसर) और पांच सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) मिले हैं। इनके आने जाने से मरीजों के इलाज में आसानी होगी, वहीं एमबीबीएस छात्रों के पठन-पाठन में काफी सहूलियत होगी। इनमें एक एसोसिएट और एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने ज्वाइन कर लिया है।मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। फैकेल्टी पूरी होने से एमबीबीएस छात्रों के शैक्षणिक कार्य की गुणवत्ता और बेहतर होगी। यहां करीब 99 पद स्वीकृत किए गए हैं, इसके सापेक्ष करीब 44 फैकेल्टी हैं। इसमें 35 स्थाई और नौ संविदा के शामिल हैं।

इसको देखते हुए शासन स्तर से सात स्थाई फैकेल्टी की नियुक्ति की गई है। शासन ने फिजियोलाजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर डॉ. अयान गोस्वामी तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. जितेंद्र की नियुक्ति की गई है। दोनों चिकित्सा शिक्षकों ने ज्वाइंन कर लिया है। इस विभाग में प्रोफेसर डॉ. सज्जन वर्मा व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सोनू कुमार की तैनाती थी। इसके अलावा दंत रोग विभाग को भी एसोसिएट प्रोफेसर मिल गए हैं। इस पद पर डॉ. ब्रजभूषण मिश्रा की नियुक्ति की गई है। अभी तक एक असिस्टेंट प्रोफेसर, एसआर, जेआर मरीजों का इलाज करते हैं। इसी तरह माइक्रोबायोलाजी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रामजनम प्रसाद नियुक्ति हुई है। डॉ. प्रांशु पाण्डेय के दूसरी जगह चले जाने से पद रिक्त चल रहा था, जबकि गायनी में भी असिस्टेंट प्रोफेसर सारिका निषाद की नियुक्ति की गई है। यहां एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. माया सिंह, डॉ. अदिती राय सहित चार चिकित्सक मरीजों का इलाज करते हैं। इसी तरह सर्जरी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भानू प्रताप सिंह की नियुक्ति की गई है। इस विभाग में कंसल्टेंट डॉ. राकेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मानवेंद्र सिंह, डॉ. श्वेता पाठक की तैनाती है, वहीं बाल एवं शिशु रोग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर डॉ. अनीता की नियुक्ति हुई है। इस विभाग में डॉ. इकबाल, डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ. स्तुति शुक्ला हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।