
युवक को बिच्छू ने मारा डंक, सूई लगाने से बिगड़ी हालत
Siddhart-nagar News - इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के मैना परसा चौराहे के पास
इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा थाना क्षेत्र के मैना परसा चौराहे के पास रविवार को बिच्छू के डंक मारने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। आरोप है कि एक स्थानीय मेडिकल स्टोर पर उसे चार इंजेक्शन लगाए गए जिससे उसकी तबीयत और बिगड़ गई। उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मैना परसा गांव निवासी गुड्डू (25)पुत्र रामकृपाल चौराहे पर घर के पास ईंट हटा रहा था, तभी बिच्छू ने उसे डंक मार दिया। परिजन इलाज के लिए पास के मेडिकल स्टोर ले गए। गुड्डू की मां और साथ मौजूद महेश का कहना है कि वहां चार सूई और कुछ दवाइयां दी गईं।

थोड़ी देर आराम मिला लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई और मुंह से खून निकलने लगा। परिजन तत्काल उसे सीएचसी इटवा लेकर पहुंचे जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल और जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मामले में सीएचसी अधीक्षक इटवा डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक इंजेक्शन लगाने के लिए अधिकृत नहीं है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


