
मार्ग दुर्घटना में युवक घायल, पैर का पंजा कटा कटा
Siddhart-nagar News - मार्ग दुर्घटना में युवक घायल, पैर का पंजा कटा कटामार्ग दुर्घटना में युवक घायल, पैर का पंजा कटा कटामार्ग दुर्घटना में युवक घायल, पैर का पंजा कटा कटामार
सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जिमड़ी गांव के पास हुई घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके पैर का पंजा कट गया है। घायल युवक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पथरा थाना क्षेत्र के गौरी पाठक गांव निवासी ध्रुवचन्द पाठक पुत्र अशर्फी प्रसाद पाठक ने डुमरियागंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उसका बेटा बृजभूषण पाठक अपनी बाइक से निजी कार्य से डुमरियागंज आ रहा था कि रास्ते में जिमड़ी के पास एक चार पहिया वाहन वाले चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए गलत साइड से लाकर उसके बेटे के बाइक में ठोकर मार दी।

बेटे बृजभूषण को गम्भीर चोटें आई साथ ही उसके दाहिने पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसके बेटे को एम्बुलेन्स के जरिए इलाज के लिए सीएचसी बांसी भेजवाया गया। जहां से बाद प्राथमिक उपचार कर डाक्टर द्वारा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हम लोग बेहतर इलाज के लिए सिद्धार्थनगर में एक प्राइवेट अस्पताल पर ले गए जहां मेरे बेटे का इलाज चल रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले में कार्यवाही की मांग की। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




