ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशशिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने में सेक्रेटरी गिरफ्तार

शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने में सेक्रेटरी गिरफ्तार

बांसी क्षेत्र के परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात गाजियाबाद की रहने वाली अलका सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को ग्राम पंचायत सेक्रेटरी को गिरफ्तार कर जेल...

शिक्षिका को आत्महत्या के लिए उकसाने में सेक्रेटरी गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,सिद्धार्थSat, 15 Feb 2020 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

बांसी क्षेत्र के परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात गाजियाबाद की रहने वाली अलका सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को ग्राम पंचायत सेक्रेटरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिक्षिका का शव शुक्रवार को पंतनगर मोहल्ले में उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था।

गाजियाबाद जिले के लोनी कस्बे के नाईपुरा की रहने वाले लखपत सिंह की पुत्री अल्का सिंह (27) बांसी कस्बे के पंतनगर मोहल्ले में किराये के मकान में रहती थी। उसकी तैनाती हरैया नानकार प्राथमिक विद्यालय में थी। यहीं से वह प्रतिदिन स्कूल जाती थी। शुक्रवार को कमरे में दुपट्टे से लटकता उसका शव मिला। जिस समय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी, उसी समय से खुनियांव ब्लॉक के एक सेक्रेटरी का नाम चर्चा में चलने लगा था। उसका शिक्षिका के साथ रहना, घूमना आम बात थी। शुक्रवार की देर रात पहुंचे मृतका के पिता लखपत सिंह ने बांसी पुलिस को तहरीर देकर बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए खुनियांव ब्लॉक में तैनात ग्राम पंचायत सेक्रेटरी अतुल सिंह यादव निवासी चील्ह थाना चील्ह, जिला मिर्जापुर को नामजद किया। तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी सेक्रेटरी उसकी बेटी पर अवैध संबंध और शादी के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर बदनाम करने की धमकी दे रहा था। इससे क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 306, 3(2) 5 एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने बांसी के रोडवेज परिसर से आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले की विवेचना सीओ श्रीयश त्रिपाठी कर रहे हैं।

शिक्षिका अलका सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सेक्रेटरी अतुल सिंह यादव के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक बांसी

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें