Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsSDM Suspends Lekhpal for Corruption in Land Patta Case
पट्टे के नाम पर घूस लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

पट्टे के नाम पर घूस लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर के एसडीएम ने जोगिया ब्लॉक के लेखपाल अमित कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया। उन पर आरोप था कि उन्होंने इमरान से पट्टा दिलाने के लिए 50 हजार रुपये की घूस मांगी। इमरान ने 3 हजार रुपये मोबाइल से और 31 हजार रुपये नकद दिए। मामले की जांच के लिए नायब तहसीलदार को नियुक्त किया गया है।

Feb 05, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। एसडीएम नौगढ़ ने गुरुवार को पट्टा के नाम पर घूस लेने के आरोप में जोगिया ब्लॉक में तैनात लेखपाल अमित कुमार पाण्डेय को निलंबित कर दिया है। एसडीएम ने लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। साथ ही नायब तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए अपचारी कर्मचारी के विरूद्ध 15 दिन के अंदर आरोप पत्र तैयार करने का निर्देश दिया है। जोगिया ब्लॉक के उदयपुर गांव निवासी इमरान पुत्र स्व. हबीबुलहक ने पांच फरवरी को डीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि लेखपाल अमित कुमार पाण्डेय लेखपाल पट्टा कराने के लिए अधिकारी के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग किए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि तुम्हें पटटा प्रमाणपत्र भी दिला दूगां। इमरान ने डीएम को लिखित में यह भी दिया है कि 21 फरवरी 2025 को तीन हजार रुपये मोबाइल से ट्रांसफर किया व 31 हजार रुपये पवन मिश्र, राहुल मिश्र व कौसर अजीम के सामने नकद लिया है। इमरान ने बताया कि बार-बार कहने के बावजूद अभी तक न तो पट्टा कराया गया और न ही पैसे ही वापस किए गए। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम को जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसडीएम नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने लेखपाल का कृत्य उप्र कर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के विपरीत पाया। इसके बाद लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए कार्यालय रजिस्ट्रार कानूनगो तहसील नौगढ़ से संबद्ध कर दिया। साथ ही नायब तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए अपचारी कर्मचारी के विरुद्ध 15 दिन के अंदर आरोप पत्र तैयार करने का निर्देश दिया।