रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
Siddhart-nagar News - चित्र परिचय। भवानीगंज क्षेत्र के जंगलीपुर कुट्टिया में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ व श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में

भवानीगंज। भवानीगंज क्षेत्र के जंगलीपुर कुट्टिया में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ रूद्र महायज्ञ व श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पदयात्रा करते हुए रठैना, भवानीगंज कस्बे से होते हुए मुगलपुरवा, नौड़ीहवा बायताल होते हुए चंद्रदीप घाट के कुआनो नदी पर पहुंच कर कलश में जल भरा। अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक बलराम दास ने वैदिक मंत्र उच्चारण कर कलश में जल भरवाया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं, बच्चे व पुरुष डीजे के भक्ति धुन पर थिरकते दिखाई दिए। कलश यात्रा कस्बा होते हुए वापस जंगलीपुर कुट्टिया कार्यक्रम स्थल पहुंचा। इस दौरान भक्तों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।
ग्राम प्रधान नौरंगी गुप्ता, राम नेवास वर्मा, आदित्य वर्मा, सूरज वर्मा, सूरज गुप्ता, किसलावती, बालमती, विद्यावती, रमेश आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


