Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsRSS Celebrates Centenary with Discipline and National Service in Dumriyaganj

स्वयंसेवकों ने कदमताल कर दिया राष्ट्रवाद का संदेश

संक्षेप: Siddhart-nagar News - डुमरियागंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने शताब्दी वर्ष के मौके पर पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन और राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राघवेंद्र...

Thu, 16 Oct 2025 01:44 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on
स्वयंसेवकों ने कदमताल कर दिया राष्ट्रवाद का संदेश

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के मौके पर बुधवार को ब्लॉक परिसर में एकत्रीकरण/पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वयंसेवकों ने अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए राष्ट्र सेवा और सामाजिक समर्पण का संदेश दिया। डुमरियागंज ब्लॉक परिसर में पूजन अर्चन व संबोधन के बाद पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन मंदिर चौराहा, रोडवेज, थाना, रामलीला मैदान, तेली मोहल्ला, खीरा मंडी और बाहरी रोड होते हुए पुन: ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपंन हुआ। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। मंदिर चौराहे पर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वयंसेवकों का पुष्पवर्षा की।

पथ संचलन से पूर्व बौद्धिक का आयोजन हुआ। जिसमें सह प्रांत प्रचारक सुरजीत ने कहा कि राष्ट्र की सेवा ही सर्वोच्च कार्य है। उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी के मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र की प्रगति संभव है। पथ संचलन के दौरान विभाग प्रचारक राजीव नयन, जिला संघचालक दिनेश, डॉ. अरविंद सिंह, अवनीश, वेद प्रकाश पांडेय, राहुल, रवि प्रकाश, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, चेयरमैन चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, दिलीप पांडेय, लालजी शुक्ला, अमरनाथ सिंह, अमरेंद्र त्रिपाठी, अवधेश चौधरी आदि मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन का संदेश डुमरियागंज। क्षेत्र के राजपुर मंडल में बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। भरहिया चौराहे से धोबहा तक हुए संचलन में स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में शामिल हुए। संचलन का नेतृत्व कुंवर आनंद सिंह ने किया। समापन अवसर पर प्रांत बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अरविंद सिंह ने राष्ट्रवाद, सामाजिक दायित्व और चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए।