Siddhart Nagar News: महिला कांस्टेबलों ने मुंह बोले भाइयों को दिया हेलमेट

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर में एआरटीओ कार्यालय पर रक्षाबंधन के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कांस्टेबलों ने भाइयों को हेलमेट देकर सुरक्षित वाहन चलाने का वचन लिया। भाइयों ने भी सुरक्षा नियमों का पालन करने की प्रतिबद्धता दिखाई। इस कार्यक्रम में एआरटीओ और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Siddhart Nagar News: महिला कांस्टेबलों ने मुंह बोले भाइयों को दिया हेलमेट

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर। मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला कांस्टेबलों ने मुंह बाले भाइयों को हेलमेट देकर सुरक्षित वाहन चलाने का वचन लिया। कहा कि बगैर हेलमेट बाइक व बगैर सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाएंगे। भाइयों ने भी वचन दिया कि वह भविष्य में आईएसआई मार्का हेलमेट का प्रयोग हमेशा करेंगे। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे और यातायात नियमों का पालन करेंगे। इस दौरान एआरटीओ संजय सजय कुमार सिंह, यात्री कर अधिकारी मुजफ्फर हुसैन सिद्दीकी, महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसिद्धार्थनगरSiddhart Nagar News: महिला कांस्टेबलों ने मुंह बोले भाइयों को दिया हेलमेट