
बघमरवा-तरांव मार्ग गड्ढों में तब्दील, राहगीर हो रहे परेशान
Siddhart-nagar News - 04 एसआईडीडी 01: बघमरवा से तरांव मार्ग टूटकर पूरी तरह से जर्जर हो गया है म्मत कराने की मांग सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के सोहना-बिजौरा
सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। भनवापुर क्षेत्र के सोहना-बिजौरा मुख्य मार्ग के बघमरवा से तरांव गांव को जोड़ने वाली करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। यह मार्ग ग्रामीणों की मुख्य आवाजाही का साधन है, लेकिन जगह-जगह बने गहरे गड्ढों से लोगों को आवागमन करना मुश्किल हो गया है। मथुरा प्रसाद यादव, दुर्गेश कुमार मिश्र, सीताराम मौर्य आदि ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत आखिरी बार लगभग आठ वर्ष पहले हुई थी। उसके बाद से न तो किसी जनप्रतिनिधि ने ध्यान दिया और न ही प्रशासन ने सुधि ली। परिणामस्वरूप आज हाल यह है कि रोजमर्रा की आवाजाही जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है।
बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक बिगड़ गई है। चन्द्रिका प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद मिश्र, हरीराम यादव, ओमप्रकाश, सुजीत सिंह, वसीउल्लाह और मोहम्मद हई ने बताया कि शासन-प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधियों तक कई बार गुहार लगाई गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने डीएम से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई इम्तियाज अहमद ने बताया कि सड़क का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। मानसून खत्म होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




