गर्मी के तेवर से अकुलाई तराई
सिद्धार्थनगर में गर्मी ने फिर से तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हैं। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता है और लोग छांव की तलाश में भटकते हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है।

सिद्धार्थनगर। तराई के आंगन में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सुबह से खिली तेज धूप के बीच तापमान में हो रही बढ़ोतरी से आमजन परेशान है। दोपहर तक हालात ऐसे हो जा रहे हैं कि सड़कें सूनी नजर आने लग रही हैं और लोग छांव की तलाश में भटकते दिख रहे हैं। मंगलवार को दिन निकलते ही धूप में तीखापन महसूस होने लगा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, गर्मी का असर भी बढ़ता गया। सुबह 10 बजे के बाद ही लोग बाहर जाने से कतराने लगे। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम साफ रहने और धूप तेज होने से गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


