आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर राजस्व संग्रह अमीन संघ खफा, बेमियादी धरना शुरू
Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में राजस्व संग्रह अमीन संघ ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज होकर बेमियादी धरना शुरू किया। संघ के सदस्यों ने प्रशासन से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की, ताकि राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। धरना कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में चल रहा है।

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सदर तहसील में कार्यरत राजस्व संग्रह अमीन सुभाष के साथ मारपीट के मामले में नामजद आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से नाराज राजस्व संग्रह अमीन संघ ने सोमवार से बेमियादी धरना शुरू कर दिया है। धरना कलक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ। धरने में संघ पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि ग्राम रोहूडीला थाना मोहाना निवासी अनिल कुमार यादव व अखिलेश कुमार यादव के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इसे लेकर संघ में गहरा रोष व्याप्त है। संघ ने पूर्व में चेतावनी पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन तय समय सीमा तक गिरफ्तारी न होने पर मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
धरना स्थल पर मौजूद पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। धरने के दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराने की मांग की, ताकि राजस्व कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। धरने में जिला कार्यवाहक मंत्री कौलेश्वर पांडेय, प्रहलाद गुप्ता, राधारमण, कल्पनाथ, ध्रुव चंद्र चौधरी, जगलाल, दयाराम भारती, मनोज कुमार, राम चंद्र, कृष्ण कुमार सिंह, वीरेंद्र उपाध्याय, शिवात्मा प्रसाद, परमानंद यादव, हरेंद्र कुमार, शहरयार, बुधिराम, राम सहाय, राम विलास, अजीर्जुरहमान, सुभाष चंद्र, संतराम, सूरज प्रसाद, अरविंद त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा, बृजेश सरन मिश्र आदि की उपस्थिति रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



