फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हथियाने के आरोप में प्रधानाचार्य को नोटिस

फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हथियाने के आरोप में प्रधानाचार्य को नोटिस

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - सिद्धार्थनगर में बीएसए ने एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देना है, नहीं देने पर पेंशन रोकने की चेतावनी दी गई है। यह...

Oct 15, 2025 12:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

सिद्धार्थनगर। हिन्दुस्तान टीम फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी करने के आरोप में शिकायती पत्र के आधार पर बीएसए ने एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है, अन्यथा की स्थिति में पेंशन रोक देने की चेतावनी दी है। बीएसए की ओर से हुई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। बीएसए शैलेश कुमार की ओर से बांसी ब्लॉक के सिराजुद्दीन इंडस्ट्रियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहबोल के पूर्व प्रधानाचार्य व निवासी मोहल्ला आर्यनगर बांसी शमशुल हसन खां को दिए गए नोटिस के मुताबिक संत मौनी दास विद्यालय विशुनपुर हरी सिद्धार्थनगर के प्रबंधक की ओर से डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि संस्था प्रबंधक की ओर से नियुक्ति बिना पद के नियमों के विपरीत कूटरचित तरीके से की गई,जो पूर्ण तरीके से फर्जी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिकायती पत्र पर संस्था प्रबंधक सिराजुद्दीन इंडस्ट्रियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहवोल से नौ बिंदु पर अभिलेख मांगे गए। प्रबंधक ने उपलब्ध नहीं कराया। बीएसए कार्यालय से स्मरण-पत्र भी दिया गया है। बीएसए शैलेश कुमार ने बताया कि प्रश्नगत प्रकरण में संबंधित शिकायती पत्र के क्रम में संगत साक्ष्य सहित अपना बिंदुवार अभिकथन एवं प्रबंधक से मिलकर जरूरी प्रपत्र प्रत्येक दशा में तीन दिन के अंदर कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे प्रकरण की जांच कर जिलाधिकारी को आख्या भेजी जा सके। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर साक्ष्य सहित अभिकथन प्राप्त न होने पर सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाचार्य का पेंशन रोकते हुए आगे की जरूरी कार्रवाई की जाएगी।