ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची जारी, 18 अनारक्षित

जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची जारी, 18 अनारक्षित

सिद्धार्थनगर। कार्यालय संवाददाता जिले में रविवार को पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान, बीडीसी,...

जिला पंचायत सदस्यों की आरक्षण सूची जारी, 18 अनारक्षित
हिन्दुस्तान टीम,सिद्धार्थMon, 22 Mar 2021 03:44 AM
ऐप पर पढ़ें

सिद्धार्थनगर। कार्यालय संवाददाता

जिले में रविवार को पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित कर दी गई है।

45 सदस्यों वाली जिला पंचायत में 18 सीट अनारक्षित है। आठ महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई है। इसके अलावा पिछड़ा वर्ग के लिए 12 सीट आरक्षित की गई है। इसमें से चार सीट महिलाओं के लिए है। वहीं अनुसूचित जाति के लिए सात सीट आरक्षित है। इसमें से तीन महिलाओं के लिए है। इस तरह से जिले की 45 सीटों वाली सदन में 15 सीटों पर महिलाओं का कब्जा रहेगा। वहीं जिले के 14 ब्लॉक प्रमुख पदों में से छह अनारक्षित है। तीन सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है जबकि दो पिछड़ा वर्ग, एक पिछड़ी महिला, एक अनुसूचित जाति व एक अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है।

अध्यक्ष पद पर एक बार ही रहा है भाजपा का कब्जा

भाजपा के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट पर कब्जा करना अब तक आसान नहीं रहा है। अब तक सिर्फ एक बार ही भाजपा के कब्जे में सीट रहा है। भाजपा की साधना चौधरी ही एक मात्र अध्यक्ष रही हैं। इसके बाद से कोई भी भाजपा का अध्यक्ष नहीं चुना गया।

सपाई सबसे अधिक रहे हैं काबिज

जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर सपा ने सर्वाधिक बार कब्जा जमाया है। मोहम्मद सईद भ्रमर दो बार, पूजा यादव दो बार, गरीब दास एक बार, निर्दल से सपा में शामिल हुईं जनक नंदिनी चौरसिया एक बार अध्यक्ष रही। बसपा की ओर से पूर्व सांसद स्व.भालचंद यादव के पुत्र प्रमोद यादव अध्यक्ष चुने गए थे हालांकि वह कार्यकाल पूरा नहीं कर सके थे। सपा ने अविश्वास लाकर उन्हें पद से हटा दिया था।

ब्लॉक प्रमख की यह सीटें महिलाओं के लिए हैं आरक्षित

शोहरतगढ़-पिछड़ा वर्ग महिला, जोगिया-अनुसूचित जाति महिला और डुमरियागंज, इटवा व खुनियांव महिला के लिए आरक्षित है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें