धन, पट्टा व आवास का लालच देकर हिंदू परिवारों का करा रहे धर्म परिर्वतन

Apr 08, 2026 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share

Siddhart-nagar News - 07एसआईडीडी 13: पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने मंगलवार को शहर के रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की।

धन, पट्टा व आवास का लालच देकर हिंदू परिवारों का करा रहे धर्म परिर्वतन

सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के धोबही गांव व उसके आसपास धन, पट्टा व आवास का लालच देकर हिंदू परिवारों का धर्म परिर्वतन कराने का सिलसिला चल रहा है। वर्तमान में धोबही गांव के एक परिवार की ओर से की गई शिकायत पर केस दर्ज कर हो रही जांच के बाद विपक्षी नेता उसे दूसरी दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं। ये बातें पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शहर के रेस्ट हाउस में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में अवरोध उत्पन्न करते हुए आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री के साथ मौजूद धोबही गांव निवासी शिकायतकर्ता बाबूलाल का कहना था कि आरोपियों ने पहले भाई और उसके बेटियों का धर्म परिवर्तन करा दिया। अब भाई की पत्नी पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बने रहे हैं। साथ ही उसे भी तीन लाख रुपये का लालच देकर तीनों आरोपी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाल रहे थे और नहीं मानने पर उसे परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहे थे। बता दें कि तथाकथित रूप से धर्म परिवर्तन कर चुके रामप्रसाद उर्फ टकालू तीन भाई है। प्रेस वार्ता में उसके दो भाई बाबूलाल और ओमप्रकाश मौजूद थे। पूर्व मंत्री डॉ.सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि यह शुद्ध रूप से दबाव डालकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला है। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुस्लिम बाहुल्य इस क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने का यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था। इसमें स्थानीय पुलिस एवं एजेंसियां जानकारी करने के साथ जांच एवं कार्रवाई करने में पूरी तरह से नाकाम रही हैं। इससे पहले पूर्व मंत्री ने एसपी डॉ.अभिषेक महाजन से मिलकर धोबही गांव व आसपास के इलाके में हो रहे धर्म परिवर्तन के बारे में जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।