Siddhart Nagar News: सर्दी, खांसी, बुखार पीड़ितों का मेडिकल कॉलेज में रेला

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

Siddhart Nagar News: ¨चित्र परिचयहत पर असर सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में रूक-रूक कर हो रही बरसात ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दे दी है, लेकिन उमस अभी बरकरार है। इस

Siddhart Nagar News: सर्दी, खांसी, बुखार पीड़ितों का मेडिकल कॉलेज में रेला

Siddhart Nagar News: सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में रूक-रूक कर हो रही बरसात ने भीषण गर्मी से थोड़ी राहत दे दी है, लेकिन उमस अभी बरकरार है। इस बीच वायरल भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सर्दी, खांसी, बुखार पीड़ित मरीजों को मेडिकल कॉलेज में रेल उमड़ रहा है। गुरुवार को 1685 मरीजों ने परामर्श लिया। इसमें गंभीर बीमारी के साथ-साथ मौसम की मार वाले भी सर्वाधिक शामिल रहें। चिकित्सकों ने सभी को सलाह देकर बचाव का निर्देश दिया है।

मौसम की स्थिति

मेडिकल कॉलेज में फिजीशियन डॉ. सीबी चौधरी बताते हैं कि जनपद में भीषण गर्मी अंतिम चरण में है। रूक-रूक कर हो रही बरसात के चलते उमस बरकरार है। यह उमसर शरीर को परेशान कर रहा है। शरीर में पानी की मात्रा कम होने पर डिहाइड्रेशन हो रहा है। इतना ही नहीं घरों से बाहर निकलने पर उमस व भीगने से सेहत बिगड़ रहा है। इससे लोग बुखार, खांसी, सर्दी, हरारत, बदन दर्द आदि से परेशान होकर परामर्श ले रहे हैं। यह दिक्कतें सामान्य लोगों के साथ-साथ गंभीर बीमारी से परेशान मरीजों में भी बना है। इससे बचाव का सिर्फ एक उपाय है उमस से बचाव करें व भीगने से बचें। वह बताते हैं कि इस मौसम में सांस फूलने के भी मामले आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों को पूरी तरह से सतर्क व अलर्ट रहने की जरूरत है। जरूरत पर ही घरों से बाहर निकलें। इसके बाद भी दिक्कतें होती है तो चिकित्सकीय परामर्श लें। बिना परामर्श के इलाज करने पर दिक्कतें गंभीर हो सकती हैं।

स्वास्थ्य संबंधी सलाह

इसका रखें विशेष ध्यान

दोपहर के वक्त घरों से बाहर न निकलें।

बाहर निकलने पर शरीर को सूती वस्त्र से ढ़ककर रखें।

सिर पर गमछा रखें।

पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें।

मशालेदार खान-पान से बचें।

सामान्य पानी पीएं।

बारिश होने पर भीगने से बचें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सिद्धार्थनगर में कितने मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए?
गुरुवार को 1685 मरीजों ने परामर्श लिया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।