
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ कैंडल मार्च
Siddhart-nagar News - 23 एसआईडीडी 41: इटवा में धर्म रक्षणि सेना के बैनर तले हिंदू समुदाय के लोगों ने कैंडल मार्च निकाल कर बांग्लादेश की युनुस सरकार का पुतला फूंका
इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में मंगलवार शाम इटवा कस्बे में जोरदार प्रदर्शन किया गया। धर्म रक्षणि सेना के बैनर तले बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग एकत्र हुए और कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों से मार्च निकालते हुए नारेबाजी की और बांग्लादेश की युनुस सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। उनके धार्मिक स्थलों, घरों और व्यवसायों पर हमले की खबरें चिंताजनक हैं। यह केवल मानवाधिकारों का उल्लंघन नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर भी सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वक्ताओं ने भारत सरकार से मांग की कि वह इस गंभीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाए और बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाए, ताकि वहां रह रहे हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही अत्याचारों पर तत्काल रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन में आचार्य बृजेश पाठक, आचार्य अवधेश पाठक, आत्मदेव पाठक, ओम प्रकाश मौर्य, सदानंद त्रिपाठी, रामेन्द्र मिश्र, विजय कसौधन, रामबली, मयाराम, वीरेन्द्र, रवि पाठक, अमित पाठक, विशाल पाठक, मथुरा जायसवाल आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




