Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsProtests Erupt Over Controversial Statement by IAS Officer Santosh Verma in Madhya Pradesh
हियुवा ने आईएएस संतोष वर्मा का फूंका पुतला, जताया आक्रोश

हियुवा ने आईएएस संतोष वर्मा का फूंका पुतला, जताया आक्रोश

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान पर विरोध तेज हो गया है। हियुवा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए संतोष वर्मा का पुतला फूंका और कार्रवाई की मांग की। पूर्व जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने इसे सामाजिक संतुलन को बिगाड़ने वाला बताया और तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Nov 28, 2025 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के विवादित बयान को लेकर विरोध लगातार तेज हो रहा है। लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को रगड़गंज चौराहे पर हियुवा कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला महामंत्री संजय मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान हियुवा के लोगों ने संतोष वर्मा का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया और कार्यवाही की मांग की। पूर्व जिला महामंत्री संजय मिश्रा ने कहा कि किसी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा समाज विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना न सिर्फ अनुचित है बल्कि प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि संतोष वर्मा का बयान समाज को चोट पहुंचाता है और इससे यह संदेश जाता है कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों में संवेदनशीलता की कमी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि ऐसा बयान सामाजिक संतुलन को बिगाड़ता है और जनता में अविश्वास पैदा करता है। उन्होंने सरकार से तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। साथ ही संतोष वर्मा को पद से हटाकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी दोहराई। हियुवा के लोगों ने कहा कि अधिकारी का विवादित बयान समाज को बांटने वाला है और प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए। हियुवा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई में देरी हुई तो आंदोलन को और बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा। इस मामले में ढ़िलाई से समाज में गलत संदेश जाएगा और भविष्य में ऐसे बयान देने वालों का मनोबल बढ़ेगा। इस मौके पर विनोद कुमार दुबे, विनय कुमार पाठक, संजय पाण्डेय, ब्रह्मानंद गोस्वामी, राम कपिल उपाध्याय, राजकुमार चौबे, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहें।