Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsProtest by Dumariyaganj Councillors Over Stalled Development Work in 17 Wards
ठप विकास कार्यों पर सभासदों का फूटा गुस्सा, दिया धरना

ठप विकास कार्यों पर सभासदों का फूटा गुस्सा, दिया धरना

संक्षेप:

Siddhart-nagar News - डुमरियागंज नगर पंचायत के सभासदों ने 17 वार्डों में विकास कार्य ठप होने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने ईओ को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा और आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया। वार्डों में साफ-सफाई, जल निकासी, और बिजली की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की गई।

Jan 14, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
share Share
Follow Us on

डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज नगर पंचायत के सभासदों ने नगर के 17 वार्डों में विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नगर पंचायत परिसर में धरना प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदारों से शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं होने पर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने ईओ को समस्याओं से संबंधित आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा और आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया। धरना प्रदर्शन में शामिल सभासदों ने बताया कि सभी वार्डों में नाली, सड़क, जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। वार्डों में साफ-सफाई व एंटी लारवा दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बिजली के पोल व तार जर्जर है। पथ प्रकाश की लाइट अधिकांश खराब है। नगरीय आबादी होने के बावजूद समस्त वार्ड वासियों को अंधेरा में जीवन यापन करना मजबूरी है। इसके अलावा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष की ओर से कोई विकास का कार्य किसी वार्ड में नहीं कराया जाता है। ईओ कार्यालय में समय-समय उपलब्ध होते हैं, फोन नहीं उठाते हैं। समस्याओं को किससे कहा जाए समझ नहीं आता। नगर क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले जेसीबी, सीबर, डस्टबिन का उपयोग नहीं करने दिया जाता है। नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक नहीं की जाती है। इसको प्रतिमाह करने की जरूरत है। नगर पंचायत के किसी भी वार्ड में ठंड से राहत के लिए अलाव नहीं जल रहा है। न ही रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत कार्यालय में बनाया गया रैन बसेरा हाथी दांत के समान है जहां हम लोगों की पैरवी के बावजूद किसी पीड़ित को शरण नहीं दिया जा रहा है। सभी वार्डों में पथ प्रकाश लाइट खराब हो गया है। इसे ठीक कराने की जरूरत है। वार्डों में ख़राब जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने की जरूरत है। वार्डों में घुमंतू कुत्तों व बंदरों का प्रकोप बहुत बढ़ गया है। जो बच्चे व बड़ों के लिए मुसीबत का कारण बन गए हैं। इन्हें पकड़ने का प्रबंध करने की जरूरत है। पूर्व में बनी सीसी रोड, इंटरलॉकिंग व नालियां टूट गई हैं। इसको सही कराने की जरूरत है। सभासदों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन ईओ सचिन पटेल को सौंपकर कहा कि अगर हमारी मांगें 24 जनवरी तक पूरी नहीं हुईं तो 27 जनवरी को बड़ा आंदोलन करेंगे। ईओ ने ज्ञापन प्राप्त कर समस्या समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त किया गया। धरना प्रदर्शन में सभासद शांति देवी, सुबराती, आरती देवी, मनोज गौतम, परवेज अहमद, मोहम्मद नसीम, फैजान अहमद, मोनिका, रेनू, नंदलाल गुप्त, उमाशंकर, हरिद्वार, अभिलाषा मिश्रा, शकीना बानो, मजीबुल्लाह, सुरेश कुमार, शमशेर आलम मौजूद रहे।