पूर्व मंत्री ने भाजपाइयों के साथ सुनीं पीएम के मन की बात
Siddhart-nagar News - 29 एसआईडीडी 02: इटवा के बनकटा गांव में पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भाजपाइयों के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं।

इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा क्षेत्र के बनकटा गांव में रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भाजपाइयों के साथ बैठकर मन की बात सुनीं और इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में समाज से जुड़े विविध विषयों को प्रभावी ढंग से रखा। स्वच्छता, जनभागीदारी, आत्मनिर्भरता और देशभर की प्रेरणादायक कहानियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि मन की बात लोगों को सकारात्मक दिशा में सोचने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बन चुका है।
उन्होंने भाजपाइयों से कहा कि वे कार्यक्रम में दिए गए संदेशों को अपने जीवन में उतारें और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों से ही समाज में बड़ा परिवर्तन संभव है और हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है। इस दौरान प्रदीप कसौधन, राजेश पांडेय, प्रेम नारायण चौधरी, सुनील पांडेय, अरविंद चौधरी आदि मौजूद रहे।.........जगह-जगह भाजपाइयों ने सुनीं प्रधानमंत्री के मन की बातडुमरियागंज। डुमरियागंज क्षेत्र में रविवार को भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनीं। शाहपुर हिन्दू भवन पर पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ भाजपाइयों ने कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई। मन की बात सुन लोगों ने देश हित में प्रधानमंत्री के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया।पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश और विदेश के लोगों से अपने विचार साझा किए। पीएम ने पड़ोस में भीषण युद्ध को लेकर अफवाहों से बच कर संयम बनाए रखने, जल संरक्षण व एक पेड़ मां के नाम अभियान पर चर्चा की है, उस पर सभी को ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों ने हम सभी को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर दिलीप पाण्डेय, चंद्र प्रकाश चौधरी, अवधेश चौधरी, धर्मराज वर्मा, मधुसूदन अग्रहरि, अमरेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। वहीं सांसद के कार्यालय पर कार्यालय प्रभारी कमलेश चौरसिया, औराताल में भाजपा नेता उदयपाल वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


